पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।
महराजगंज पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यातायात पुलिस द्वारा आज नगर क्षेत्र के विभिन्न तिराहों और चौराहों पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई। यातायात पुलिस कर्मियों द्वारा नगर के प्रमुख चौराहों पर बैरियर लगाकर दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों की बारीकी से जांच। वाहन
चेकिंग के साथ-साथ आने-जाने वाले चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट, तीन सवारी, बिना सीट बेल्ट और दोषपूर्ण नंबर प्लेट वाले वाहनों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उनका चालान किया गया। जागरूकता के क्रम में पुलिस टीम ने वाहन स्वामियों को यातायात नियमों का पालन करने तथा सुरक्षा के मानकों को अपनाने हेतु प्रेरित किया। यातायात पुलिस का यह अभियान नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से निरंतर जारी रहेगा।



