अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

डीजल चुराने वाले के खिलाफ ग्रामीणों ने दिया प्रार्थना पत्र विधिक कार्यवाही कर रही पुलिस।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, पुरन्दरपुर, महराजगंज।
पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवपुर निवासी सुनील चौरसिया के खड़े ट्रक से शनिवार की देर रात्रि डीजल चुरा रहे एक आरोपित को ग्रामीणों ने पकड़ कर पहले धुनाई की फिर पुलिस के हवाले कर दिया । पुलिस प्रार्थना पत्र के आधार पर कर रही है कार्यवाही।
सुनील चौरसिया शनिवार को ही ट्रक (ट्रेलर )में डीजल भरा कर रात्रि में महोबा के लिए रवाना करने के उद्देश्य से गांव के पंचायत भवन परिसर में खड़ा किए थे ट्रक का चालक अजय रात्रि में भोजन करने के बाद महोबा के लिए निकलता, ट्रक चालक अभी रात्रि 12 बजे जैसे ही ट्रक के पास पहुंचा तो देखा कि ट्रक के आसपास आधा दर्जन अज्ञात लोग भीड़ लगाए हुए हैं । चंद मिनट में ही ट्रक चालक समझ गया कि उक्त अज्ञात लोग डीजल चोर है और उसके ट्रक से डीजल चुरा रहे हैं डीजल चुराने की सूचना मोबाइल से ट्रक मालिक को दिया तो ट्रक मालिक समेत दर्जन भर लोग मौके पर पहुंचकर ।एक डीजल चोर को पकड़ लिया ।बाकी डीजल चोर मारुति कार से भागने में सफल रहे पुरंदरपुर थाने में दी गई तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि ट्रक चालक के पास अस्सी हजार रुपए था को भी असलहा धारी डीजल चोरों ने लूट लिया है । हालांकि देर रात में ही ग्रामीणों की सूचना पर 112 नंबर की पुलिस व थानाध्यक्ष पुरंदरपुर स्वयं पहुंच गए तब ग्रामीणों ने एक डीजल चोर को रस्सी से बांध रखा था । हालांकि ग्रामीणों को काफी समझा बुझाकर पुलिस कर्मियों ने डीजल चोरी के आरोपित को थाने लेकर आ गई । इस बाबत पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक पुरंदरपुर गौरव राय कन्नौजिया ने बताया कि डीजल चोरी का आरोपित से पूछताछ चल रहा है शीघ्र ही विधि कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!