LIVE TVउत्तर प्रदेशदेवरियाधर्मब्रेकिंग न्यूज़राज्य

शांति-सौहार्द व स्वच्छता का त्योहार पर रखें ध्यान

स्वाभिमान जागरण देवरिया।

बकरीद पर साफ-सफाई का रखें विशेष ध्यान : प्रभारी निरीक्षक
बुधवार को लार कस्बा के कई मुहल्लो में लार थाने के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, चौकी प्रभारी मेहरौना धर्मेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी कस्बा लार कमलेश यादव आदि समस्त पुलिस स्टाफ ने घूम घूम कर मुस्लिम भाईओं को बकरीद के अवसर पर स्वच्छता, भाईचारा और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देने को कहा।
उन्होंने कहा कि हम सभी का कर्तव्य है। त्योहार की खुशियों के बीच साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना जरूरी है ताकि वातावरण स्वच्छ और स्वस्थ बना रहे।
कुर्बानी के बाद निकलने वाले अवशेषों का उचित निस्तारण करें। उन्हें खुले में न फेंकें और न ही नालियों या सड़कों पर छोड़ें। निर्धारित स्थान पर गड्ढा खोदकर ढंक दें या नगर पंचायत द्वारा तय व्यवस्था का पालन करें।
त्योहार के दौरान घर, मोहल्ले और आसपास के इलाकों की सफाई बनाए रखें। पानी का जमाव न होने दें तथा दुर्गंध फैलने से रोकने के लिए चूना और ब्लीचिंग पाउडर का प्रयोग करें।
प्रशासन और नगर निकाय के निर्देशों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण और स्वच्छ वातावरण में पर्व मनाएं। प्रभारी निरीक्षक लार राकेश कुमार सिंह ने कहा कि स्वच्छता ही स्वस्थ समाज की पहचान है।

✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️

बकरीद पर सरकार की गाइड लाईन

  • प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी पर रोक है। 
  • सार्वजनिक स्थानों पर पाबंदी: किसी भी सार्वजनिक स्थान, सड़क, गली या खुले स्थानों पर कुर्बानी देने की सख्त मनाही है। कुर्बानी केवल निर्धारित और वैध स्थलों पर ही की जानी चाहिए।
  • स्वच्छता के नियम: कुर्बानी के बाद बचे हुए अवशेष (वेस्ट) या खून को नालियों, सीवर या सड़कों पर बहाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके उचित निपटान के निर्देश दिए गए हैं।
  • सड़क जाम करने पर रोक: त्योहार के दौरान सार्वजनिक सड़कों को जाम करके नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं है। धार्मिक आयोजन केवल निर्धारित और परंपरागत स्थानों पर ही किए जाने चाहिए।
  • सोशल मीडिया पर निगरानी: भड़काऊ पोस्ट या कुर्बानी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने से बचने की सलाह दी गई है ताकि किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचे।
  • सख्त कानूनी कार्रवाई: बिना अनुमति के पशुओं के व्यापार, प्रतिबंधित जानवरों के परिवहन या नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए जा सकते हैं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!