LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़

सड़क हादसे में गई दो की जान

 

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, गांव में पसरा मातम

बुलेट से जा रहे थे दोनों, पीएचसी में एक ने तोड़ा दम

स्वाभिमान जागरण, मईल
संवाददाता: रविशंकर तिवारी

मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर-पिण्डी मार्ग पर बीती रात हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों बुलेट बाइक से कहीं जा रहे थे। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम संजाव निवासी सत्यम पुत्र शैलेश प्रसाद एवं अभिषेक पुत्र रामअशीष बुलेट से भागलपुर-पिण्डी रोड से गुजर रहे थे। इसी दौरान रात में उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल पीएचसी भागलपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सत्यम को मृत घोषित कर दिया। अभिषेक की हालत नाजुक देख उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान अभिषेक ने भी दम तोड़ दिया।
सूचना पर पहुंची मईल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
एक साथ गांव के दो युवकों की मौत से संजाव में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!