मारने पीटने व जान से मार देने का लगाया आरोप।
पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरा महराज का मामला।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, लक्ष्मीपुर, महराजगंज।
पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सेमरा महराज निवासिनी कुसुम देवी ने थाना पुरन्दरपुर में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि हमारे गांव निवासी कुछ मनबढ़ व सर्कस लोग हैं, जो गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार प्रार्थनी का लड़का दीपक पुत्र रामजस रोजी-रोटी की तलाश में मुंबई के भिवंडी में नौकरी करने गया था कि हमारे ही गांव के इस्माइल पुत्र समसूल हुदा से किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गया, इसके बाद इस्माइल पुत्र समशुल हुदा हम प्रार्थनी के लड़के दीपक को दिनांक 7 जून को कुछ अज्ञात लोगों के साथ मिलकर बुरी तरह से लात घुसा मुक्का से मारा पीटा और गाली गुप्ता दिए और खुलेआम कहा कि यहां से भाग जाओ नहीं तो जान से मार देंगे, इसके बाद हम प्रार्थनी का लड़का मुंबई से घर चला आया। बावजूद इसके आज दिनांक 11 जून को शमशुल हुदा पुत्र जामीन अली जेबुन्निसा पत्नी शमशुल हुदा, मेहताब बानो पुत्री शमसुल हुदा तीनों लोग मिलकर हम प्रार्थनी के घर पर आकर पूरे परिवार को गंदा-गंदा गाली गुप्ता देते हुए जान से मारने की धमकी के साथ ही साथ फर्जी तरह से फंसाने की धमकी भी दे रहे हैं। जिससे हम बहुत ही परेशान हैं। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
इस संबंध में थाना प्रभारी गौरव कनौजिया ने कहा कि तहरीर मिली है जांच कर आवश्यक कार्यवाई की जाएगी।



