उत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

साम्प्रदायिक सौहार्द के साथ मनाएं त्योहार :राकेश सिंह

लार कस्बा चौकी पर पीस कमेटी की बैठक

 

स्वाभिमान जागरण देवरिया।  मोहर्रम पर्व के मद्देनजर कस्बा चौकी लार परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी राकेश सिंह ने की। उन्होंने उपस्थित ताजीयेदारों एवं गणमान्य लोगों से त्योहार को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं परंपरागत तरीके से मनाने की अपील की। थाना प्रभारी ने कहा कि किसी भी व्यक्ति या समुदाय की भावनाओं को आहत करने वाला कार्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि पिछले वर्षों में हुई किसी भी प्रकार की गलतियों को दोहराने से बचें, अन्यथा संबंधित लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर कार्रवाई की बात कही गई।अधिकारियों ने कहा कि किसी भी जाति, धर्म अथवा वर्ग के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट, टिप्पणी या अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा मोहर्रम जुलूस के दौरान किसी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र के प्रदर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध रहने की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने कहा कि सभी लोग आपसी भाईचारे और साम्प्रदायिक सौहार्द के साथ पर्व मनाएं तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। बैठक में राकेश सिंह निरीक्षक, कमलेश कुमार यादव चौकी प्रभारी, परवेज आलम नवीन खरवानिया चौकी, धर्मेंद्र सिंह चौकी प्रभारी मेहरौना, अध्यक्ष मुसा रजा लारी, सभासद प्रमोद विश्वकर्मा, रियाज लारी, राशिद जमाल, शम्स मेंराज, मजहर लारी, पप्पू लारी, कृपाल, व क्षेत्र के ताजीयेदार उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!