उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज
प्रभारी मंत्री के साथ वरिष्ट नेताओं ने किया लेहड़ा माता के दर्शन और मंदिर क्षेत्र में विकास कार्यों को देखा।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता धानी बंग्ला महाराजगंज।
शनिवार को जनपद के सुप्रसिद्ध माँ आद्रवनवासिनी लेहड़ा मंदिर में भारतीय जनता पार्टी के प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
दर्शन के पश्चात, मंत्री दयाशंकर मिश्र ने मंदिर परिसर और आस-पास के क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों का बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर उनके साथ फरेंदा के पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार उपाध्याय, पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला, जिला महामंत्री अश्वनी सिंह और बृजमनगंज नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने संयुक्त रूप से मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया।



