धर्म
15 जून को हो रहा पुरुषोत्तम मास का समापन,शुरू होंगे मांगलिक कार्य – आचार्य अजय शुक्ल

पूरे मास जप ,तप,व्रत करने वालों को मास के समापन के समय करना चाहिए उद्यापन
सलेमपुर, देवरिया। एक महीने से चल रहे पुरुषोत्तम मास का समापन 15 जून को हो रहा है, इसके बाद एक महीने से रुके हुए मांगलिक कार्य प्रारंभ हो जाएंगे। उक्त बातें बताते हुए आचार्य अजय शुक्ल ने कहा कि मास के समापन के पश्चात विवाह, गृहप्रवेश, और मुण्डन संस्कार जैसे मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। इस महीने में व्यक्ति जितना जप,तप,व्रत, पूजा पाठ किये हैं उसके लिए उद्यापन ( जैसे विष्णु पूजा,या सत्यनारायण भगवान की कथा) जैसे कार्य करना चाहिए।इस कार्य को करने से भगवान विष्णु की कृपा सदैव बनी रहती है। समापन के समय ब्राह्मण व निर्धन लोगों को दान करना चाहिए।इस समय किए गए दान पुण्य (जैसे अन्न, वस्त्र )गाय का कई गुना ज्यादा फल प्राप्त होता है।यह महीना सबसे ज्यादा पवित्र माना जाता है।



