उत्तर प्रदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

गुरु पूर्णिमा पर बेलवा घाट में 144वींनारायणी गंडकी महा आरती का भव्य आयोजन।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, खोरिया बाजार, महराजगंज

इंडो-नेपाल सीमा पर स्थित बेलवा घाट परिसर में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय न्यास स्वरांजलि सेवा संस्थान द्वारा 144वीं नारायणी गंडकी महा आरती का भव्य आयोजन किया गया। शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। जिसको मुख्य अतिथि निर्माता एचेल थारू, विशिष्ट अतिथि सत्येंद्र सिंह, सुमन देवी, समाजसेवी संगीत आनंद, संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्षा अंजू देवी, अभिनेता सोनू चौधरी, गायक नंद महतो, गायिका मधु देवी व चांदनी कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान मुख्य अतिथि एचेल थारू ने कहा कि गुरु पूर्णिमा पर गुरुजनों की पूजा, संतों के दर्शन और आशीर्वाद लेना अत्यंत पुण्यकारी होता है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार आज के दिन भूखों को भोजन कराना विशेष फलदायक बताया गया।जिसको संस्था नियमित रूप से लावारिस दिव्यांग व जरूरतमंदों को भोजन प्रदान कर सिद्ध कर रही है।

संस्था के एम.डी. संगीत आनंद ने इसे आत्मिक शुद्धि व सद्गुणों को आत्मसात करने का अवसर बताया। अभिनेता सोनू चौधरी ने कहा कि यह मंच नवोदित कलाकारों के लिए सीखने का एक उत्तम अवसर प्रदान कर रहा है। खीर महाप्रसाद की व्यवस्था पवन भट्टराई द्वारा की गई। आचार्य पंडित अखिलेश्वर पांडे, नेपाल के धर्मपाल गुरु वशिष्ठ जी महाराज, लोकानंद स्वामी, स्वामी उपेंद्र पाराशर, सप्त चंडी ट्रस्ट के बालकदास बाबा,कलाकार विनयबिहारी वर्ल्ड मीडिया विजन के निदेशक राजेश गुप्ता व मिश्रा को सम्मानित कर किया गया। इस मौके पर पंडित रामेश्वर तिवारी ने पूजा, कथा व हवनकर विश्व शांति की कामना की। कार्यक्रम में कुमारी संगीता, शिवचंद्र शर्मा, पूनम देवी, रूबी देवी, रोशन कुमार, राजा कुमार, चांदनी कुमारी, सुनीता कुमारी, अर्पिता कुमारी, रेखा कुमारी, आकृति कुमारी, रागिनी देवी व धन्नू कुमार की भूमिका सराहनीय रही। कार्यक्रम का संचालन संगीत आनंद एवं सोनू चौधरी ने किया। वहीं निर्माता एचेल थारू ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!