LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिलेख

महंगाई, बेरोजगारी दूर करने में विफल भाजपा जंगल नष्ट करने में लगी

 

अंडमान में जंगल बेचने के खिलाफ कांग्रेसियों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

स्वाभिमान जागरण भाटपाररानी, देवरिया। देश से महंगाई, बेरोजगारी, भ्र्ष्टाचार दूर करने में विफल भाजपा सरकार अब मित्र अड़ानी को खुश करने के लिए अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में प्राकृतिक संपदा से भरपूर जंगल ,जमीन बेचने में लगी है।उक्त बातें भाटपाररानी विधानसभा क्षेत्र के सोहनपुर बाजार में रविवार को आयोजित हस्ताक्षर अभियान के दौरान विधानसभा प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा।उन्होंने कहा कि जंगल बेचने के खिलाफ चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान में जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। जिला उपाध्यक्ष जनार्दन वर्मा ने कहा कि इस सरकार को पर्यावरण बचाने,विकास करने व जनता के हित में कार्य करने से कोई मतलब नहीं है। केवल समाज को बांटने का काम कर रहे हैं। जिला महासचिव जगरनाथ यादव ने कहा कि भाजपा व प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ पूरे देश में राहुल गांधी पूरी मजबूती के साथ संघर्ष कर रहे हैं।अब इस सरकार का जाना तय है। ब्लॉक अध्यक्ष बनकटा बृजेश यादव ने कहा कि यह सरकार युवाओं के साथ धोखा किया है।ब्लॉक अध्यक्ष सलेमपुर मनीष रजक ने कहा कि आज सबसे ज्यादा दलित समाज परेशान है। हस्ताक्षर अभियान में सत्यपाल सिंह कुशवाहा, गौरव नारायण यादव, अवधकिशोर राजभर, अनिल यादव, सुशील यादव, रवि चौहान, रंजीत पासवान, मुन्ना यादव, प्रियांशु यादव आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!