उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

नगर पंचायत में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण से नायब तहसीलदार सख्त, दी चेतावनी।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता धानी बंग्ला महराजगंज।

सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर प्रशासन रुख सख़्त हो गया है। बुधवार को नायब तहसीलदार सुधांशु कुमार नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे और लोगों से साफ शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाओ,अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

नायब तहसीलदार सुधांशु कुमार ने कहा, “अगर किसी ने दोबारा सरकारी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और FIR दर्ज कराई जाएगी।” उन्होंने नगर पंचायत अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकारी जमीनों की सूची तैयार रखें।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले भर में सरकारी भूमि को चिन्हित कर ‘अतिक्रमण हटाओ अभियान’ चलाया जाएगा। तालाब, नाली, खलिहान, चारागाह और रास्ते की जमीन पर हुए कब्जों को प्राथमिकता पर हटाया जाएगा।

नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने बताया कि शासनादेश आया है कि नगर पंचायत में जो भी सरकारी जमीन है खाली पड़ी है उन्हें राजस्व टीम एवं लेखपाल के द्वारा पैमाइश कराकर बाउंड्री वॉल कराया जाएगा l नगर पंचायत वहां अपना सरकारी बोर्ड लगाएगी l

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!