संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, मुहर्रम पर दिखी मुस्तैदी।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महराजगंज।
मुहर्रम पर्व को लेकर बृजमनगंज पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार संपन्न कराने को लेकर पुलिस ने नगर के संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया।
थाना प्रभारी मदन मोहन मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस बल ने बृजमनगंज कस्बे के मुख्य बाजार, मस्जिद रोड, ठाकुरद्वारा मोहल्ला, पुरानी बाजार, स्टेशन रोड सहित संवेदनशील इलाकों से हो कर फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान भारी पुलिस बल के साथ पीएसी जवान भी मौजूद रहे।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि मुहर्रम का त्योहार आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाएं। अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
थानाध्यक्ष ने बताया कि ताजिया जुलूस वाले सभी रूटों का पहले ही भ्रमण कर लिया गया है। सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। विवादित स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। सोशल मीडिया पर भी साइबर सेल नजर रख रही है।थाना प्रभारी ने कहा कि त्योहार में खलल डालने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस 24 घंटे अलर्ट मोड पर है।



