LIVE TVउत्तर प्रदेशदेवरियादेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

मुख्यमंत्री ने 456.38 करोड़ की विकास योजनाओं को दी हरी झंडी

मोहर्रम के दिन बरहज क्षेत्र में हुआ कार्यक्रम

पांडे एन डी देहाती /स्वाभिमान जागरण

देवरिया जिले के बरहज क्षेत्र के बरांव चौराहा स्थित श्रीहनुमान विद्या मंदिर इंटर काॅलेज खेल मैदान के पास खाली मैदान में शुक्रवार को तपती दोपहरी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 456.38 करोड़ लागत की 16  विकास योजनाओं को हरी झंडी दी। बरहज व रुद्रपुर विधान सभाओं में हुए कार्यों का लोकार्पण और नए कार्यों की आधार शिला रखी गई। आज मोहर्रम का दिन भी था।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्वांचल के दौरे पर देवरिया को 456. 38 करोड़ रुपये की लागत वाली 106 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इनमें से 64.94 करोड़ रुपये की 25 परियोजनाओं का लोकार्पण और 391.44 करोड़ रुपये की 81 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। बाढ़ बचाव और सुरक्षा कार्य: राप्ती नदी के तट पर ‘कपरवार पिंटोलिया’ और सरयू नदी के तट पर ‘छित्तूपुर भागलपुर’ में कटान निरोधक कार्य भी शामिल है। शिक्षा और ग्रामीण विकास: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में छात्रावास भवनों का निर्माण होगा।सड़कें और बुनियादी ढांचा: ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली नई सड़कों और संपर्क मार्गों का शिलान्यास।

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!