मईल में नए थानाध्यक्ष ने कार्यभार ग्रहण किया
अपराध रोकने के लिए उठाये जाएंगे प्रभावी कदम

विकास नाथ ने संभाली मईल थाने की कमान, अपराध नियंत्रण और जनता की सेवा को प्राथमिकता देने का संकल्प
रविशंकर तिवारी / स्वाभिमान जागरण मईल देवरिया
मईल (देवरिया)।मईल थाने में नए प्रभारी के रूप में विकास नाथ ने कार्यभार संभाल लिया है। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने थाने के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
नवनियुक्त प्रभारी विकास नाथ ने थाने में पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण किया जाएगा। किसी भी पीड़ित को थाने का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। अवैध गतिविधियों, भूमाफिया, शराब तस्करी और महिला अपराधों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विकास नाथ ने क्षेत्र की जनता से अपील की कि वे पुलिस को अपराधियों की सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता मिलकर ही अपराध पर लगाम लगा सकते हैं। थाने में आने वाले हर व्यक्ति के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाएगा।
स्थानीय लोगों ने नए प्रभारी निरीक्षक के आने पर खुशी जताई और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में मईल क्षेत्र में कानून व्यवस्था बेहतर होगी।



