LIVE TVअपराधदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़
लॉकअप में अभियुक्त की मौत, इंस्पेक्टर सहित तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

लॉकअप में अभियुक्त की मौत, इंस्पेक्टर सहित तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड
देवरिया। पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर द्वारा प्रभारी निरीक्षक थाना खुखुन्दू राहुल सिंह एवं थाना खुखुन्दू पर नियुक्त आरक्षी (मुहर्रिर) गुल्लुर प्रसाद व रिक्रूट आरक्षी अंगद यादव को एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत गिरफ्तार अभियुक्त के हवालात में फांसी लगा लेने व मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध में अपने पदेन राजकीय कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता एवं स्वेच्छाचारिता बरतने के आरोप में निलंबित किया गया है । उक्त पुलिस कर्मियों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही संस्थित की गयी है ।



