चोरी की दो बाइक समेत चार शातिर गिरफ्तार, भटनी की चोरी का हुआ खुलासा

स्वाभिमान जागरण, देवरिया। अपराधियों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गौरीबाजार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी की 2 मोटरसाइकिल और चोरी में प्रयुक्त 2 अन्य बाइकों के साथ 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनन्द कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर राजेश चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थाना गौरीबाजार पुलिस द्वारा शुक्रवार को संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर बरारी चौराहे के पास से घेराबंदी कर चारों को पकड़ा गया।
पुलिस ने उनके कब्जे से UP52BB4352 स्प्लेंडर प्लस व UP52H3308 स्प्लेंडर बरामद की है। ये दोनों बाइक भटनी थाना क्षेत्र से चोरी हुई थीं, जिसके संबंध में थाना भटनी पर मु0अ0सं0-277/2026 पंजीकृत है। इस बरामदगी से भटनी थाने के वाहन चोरी के मुकदमे का सफल अनावरण हुआ है। इसके अलावा चोरी में इस्तेमाल की गई UP52CB8996 स्प्लेंडर प्लस व UP52AR2646 एचएफ डीलक्स भी बरामद हुई है।
पुलिस ने थाना गौरीबाजार पर मु0अ0सं0-411/2026 धारा 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तार अभियुक्त –
1. कृष्णा यादव उर्फ रफ्तार पुत्र भुवन यादव निवासी बनकटा शिव, थाना भटनी
2. अमित यादव पुत्र बड़ेलाल यादव निवासी केवड़ा, थाना भटनी
3. गोलू यादव पुत्र रामसकल यादव निवासी जिरासो, थाना भटनी
4. महाबीर बासफोर पुत्र ओमप्रकाश बासफोर निवासी पिपरा देवराज, थाना भटनी
गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय, उ0नि0 शुभम पाठक, उ0नि0 आशीष कुमार तिवारी सहित हे0का0 सुनील यादव, लोकनाथ सिंह, सुनील सिंह व का0 सुरजीत यादव, अंजीत कुमार, राजेन्द्र प्रसाद शामिल रहे।


