LIVE TVउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य
बड़ी कार्रवाई: खुखुन्दू थानाध्यक्ष समेत 2 सिपाही निलंबित, हवालात में बंदी की मौत का मामला

स्वाभिमान जागरण, देवरिया। हवालात में एनडीपीएस एक्ट के आरोपी की फांसी लगाकर मौत के मामले में पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर ने बड़ी कार्रवाई की है।
पुलिस अधीक्षक ने थाना खुखुन्दू के प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह एवं थाने पर नियुक्त आरक्षी (मुहर्रिर) गुल्लुर प्रसाद व रिक्रूट आरक्षी अंगद यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार अभियुक्त के हवालात में फांसी लगा लेने व उसकी मृत्यु हो जाने के संबंध में तीनों पुलिसकर्मियों द्वारा अपने पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता एवं स्वेच्छाचारिता बरती गई थी। इसी आरोप में उन्हें निलंबित करते हुए उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही संस्थित की गई है।


