उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

थ्रेसर की चपेट में आने से तीन वर्षीय मासूम की मौत

धान की मड़ाई के दौरान हुआ हादसा, इलाज के दौरान अस्पताल में तोड़ा दम।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता फरेंदा महराजगंज।

थाना क्षेत्र के बारातगाड़ा टोला लोहरपुरवा में धान की मड़ाई के दौरान थ्रेसर की चपेट में आने से तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

पुलिस के अनुसार, जंगल गुलरिहा थाना कोल्हुई निवासी उमेश मौर्या का तीन वर्षीय पुत्र आर्यन मौर्या अपने नाना सुखराज के घर बारातगाड़ा टोला लोहरपुरवा आया था। शुक्रवार रात करीब 9:50 बजे सुखराज के घर के सामने थ्रेसर से धान की मड़ाई हो रही थी। इसी दौरान आर्यन अचानक थ्रेसर के पास पहुंच गया और उसकी चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए केएमसी अस्पताल महराजगंज ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन शव को घर लेकर आए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस महराजगंज भेज दिया। पुलिस ने पंचायतनामा भरकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!