ब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

पुलिस अधीक्षक ने सीमा क्षेत्र में शांति और सुरक्षा लिया जायजा, दिए निर्देश

स्वाभिमान जागरण संवाददाता अड्डा बाजार महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र के भारत नेपाल सीमा पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने सीमा सुरक्षा और शांति व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन पर निकलने वाले डोल को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने बहुआर चौकी का भी निरीक्षण किया।

शुक्रवार की शाम को बहुआर पहुंचे पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने सबसे पहले बहुआर चौकी पहुंचे। जहां उन्होंने चौकी का निरीक्षण किया। जिसके बाद वह सीमा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बहुआर खुर्द गांव के विसर्जन स्थल तथा छठ घाट, 13/4 पुल, बैठवलिया, शीतलापुर, ढेशो गांवों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि ड्यूटी में लापरवाही पर पुलिस कर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने डोल के दौरान हुड़दंग करने और उपद्रव मचाने वाले से कड़ाई से निबटने का निर्देश दिया। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार सिंह, थाना प्रभारी गौरव कनौजिया व चौकी प्रभारी अरुण कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

Dainik Swabhiman Jagran

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!