स्वच्छता को जीवन का अंग बनाना होगा-भुवनेश्वर नाथ।
स्वच्छता पखवारा- 2025

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, पुरन्दरपुर, महराजगंज
बुधवार को लाल बहादुर शास्त्री स्मारक पी.जी. कॉलेज आनन्दनगर, महराजगंज के राष्ट्रीय सेवा योजना और कृषक भारती सरकारी लिमिटेड (कृभको) महराजगंज के संयुक्त तत्वावधान में “स्वच्छता ही सेवा है-2025” कार्यक्रम का आयोजन किया l कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया l मुख्य अतिथि भुवनेश्वर नाथ पाण्डेय, पर्यावरणविद एवं कृषि वैज्ञानिक ने मंच को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस वर्ष का ‘स्वच्छता ही सेवा है’ कार्यक्रम का थीम स्वच्छोत्सव है, जो उत्सव की भावना को स्वच्छता की जिम्मेदारी के साथ जोड़ता है l यह अभियान स्वेच्छा सेवा, सामूहिक कार्यवाही और जन भागीदारी द्वारा ही सफल बनाया जा सकता है l इसमें प्रत्येक व्यक्ति को स्वच्छता के प्रति स्वयं से शुरुआत करना होगा उसके बाद परिवार, गली-मोहल्लो एवं कार्यस्थल पर भी लोगों को स्वच्छ्ता के प्रति जागरूक करना होगा l क्षेत्रीय अधिकारी कृभको महराजगंज रविप्रकाश यादव ने कहा की स्वच्छता के द्वारा ही किसी भी राष्ट्र की पहचान होती है स्वस्थ राष्ट्र पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाता है। केंद्र प्रभारी कृभको आनंदनगर के आर.एन. सिंह ने भी स्वच्छता ही सेवा है पर अपना विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहें महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राम पाण्डेय ने कहा कि स्वच्छता का कार्य एक व्यक्ति द्वारा न होकर सामूहिक प्रयास से ही लोगों को जागरूक किया जा सकता है l संक्रामक बीमारिया गंदगी द्वारा ही फैलता है, इसके लिए अपने मन की स्वच्छता के साथ-साथ शरीर की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना होगा l उन्होंने कहा कि यदि भारत को वर्ष 2047 में विकसित राष्ट्र की श्रेणी में खड़ा करना है तो हमें आज ही से स्वच्छ भारत का संकल्प लेना पड़ेगा तभी जाकर हम अपने मुकाम को हासिल कर पाएंगे। मंच का संचालन डॉ. बाल गोविन्द मौर्य ने किया l इस अवसर पर डॉ. शिव प्रताप सिंह, डॉ अजीत सिंह, डॉ. बृजेश कुमार वर्मा, उमेश चंद्र तिवारी, डॉ चंद्र प्रकाश, डॉ जितेंद्र प्रसाद, डॉ. डी.के. चौबे, डॉ. बी.के. मालवीय, भागीरथी भट्ट, दिनेश भट्ट, आशीष सिंह, राकेश मिश्रा सुधीर कुमार मिश्रा अरविंद सिंह सहित महाविद्यालय की सभी शिक्षक शिक्षक इतर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


