LIVE TVउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

हाईकोर्ट के निर्देश के क्रम में आज लार कस्बा में अतिक्रमण पर चलेगा बुलडोजर

सीसीटीवी कैमरे से अतिक्रमणकारी चिन्हित, अर्थ दंड की भी होगी वसूली

पांडे एन डी देहाती/स्वाभिमान जागरण

देवरिया। आज लार में अतिक्रमण पर गरजेगा बुलडोजर।

अधिवक्ता प्रदीप कुमार पांडेय की जनहित याचिका लाई रंग

हाईकोर्ट के निर्देश के क्रम में 28 नवम्बर लार में हटेगा अतिक्रमण

दो मजिस्ट्रेट, तीन राजस्व निरीक्षक, नौ लेखपाल रहेंगे मौजूद

पुलिस के व्यापक प्रबंध, टाउन एरिया के 80 कर्मचारी रहेंगे मौजूद

 

उच्च न्यायालय के निर्देश के क्रम में सलेमपुर की उपजिलाधिकारी दिशा श्रीवास्तव की तरफ से 28 नवम्बर शुक्रवार को नगर पंचायत लार की मुख्य सड़क से अतिक्रमण हटाने के लिए एक टीम गठित की गयी है।


अतिक्रमण हटवाने के समय नायब तहसीलदार सलेमपुर, नायब तहसीलदार भटनी, तीन राजस्व निरीक्षक व नौ लेखपाल उपस्थित रहेंगे।
अधिवक्ता प्रदीप कुमार पांडेय द्वारा दाखिल पी आई एल के तहत हाईकोर्ट ने लार से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया था। एसडीएम द्वारा आधा अधूरा अतिक्रमण हटाकर अपनी रिपोर्ट भेज दी गयी थी। अधिवक्ता ने फिर कोर्ट की शरण ली, जिसपर कोर्ट ने एसडीएम को कड़ी चेतावनी दी थी।
नगर पंचायत लार के अधिशासी अधिकारी बृजेश गुप्ता ने कहा कि नगर पंचायत के समस्त कर्मचारी राजस्व टीम के साथ मौके पर अतिक्रमण हटाने में मदद करेंगे। सीसीटीवी फुटेज से अतिक्रमण करने वाले दुकानों को चिन्हित किया जा चुका है। नाले के ऊपर कटरेन डालने वालों से अर्थदंड भी वसूल होगा।

 

नगर पंचायत लार सीमान्तर्गत अवैध अतिक्रमण / कब्जा मुक्ति के निवारण हेतु अधिवक्ता प्रदीप कुमार पाण्डेय द्वारा PIL NO- 2300/2025 दाखिल किया गया था। जिसमें पारित आदेश के अनुपालन हेतु तहसीलदार सलेमपुर / अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत लार की अध्यक्षता में दिनांक 28.11.2025 को निम्न राजस्व टीम गठीत की गयी है। टीम में नायब तहसीलदार सलेमपुर, नायब तहसीलदार के साथ राजस्व विभाग के पवन सिंह, अभिनव मिश्रा, राजेश सिंह (रा०नि० लार), इन्दूप्रकाश पाठक,धर्मप्रकाश सिंह (रा०नि० सलेमपुर), सत्यप्रकाश, हरिप्रसाद (रा०नि० कुण्डौली), लकमुद्धीन,समीर सिद्धार्थ, अमजद अली,रजनीश मिश्रा, परशुराम मिश्रा मौजूद रहेंगे।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!