उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक गौरी शंकर राम को दी भावभीनी विदाई।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

 

महराजगंज पुलिस कार्यालय में सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए उपनिरीक्षक गौरी शंकर राम, जो थाना सोनौली में तैनात थे, को पुलिस अधीक्षक ने प्रतीक चिन्ह एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया और भावभीनी विदाई दी। समारोह को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि गौरी शंकर राम ने अपने पूरे सेवा-काल में निष्ठा, ईमानदारी से पुलिस अनुशासन और कर्तव्यपरायणता के साथ पुलिस विभाग की सेवा की ,उन्होंने उनके उत्कृष्ट योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनकी

कार्यशैली और अनुभव आने वाले पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणास्त्रोत बने रहेंगे।

पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक के स्वस्थ, सुखमय एवं समृद्ध भविष्य की कामना करते हुए उनके दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं समारोह में उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी दीं। पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका सम्मान किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभेच्छाएं व्यक्त कीं। कार्यक्रम का माहौल आत्मीयता और सम्मान से परिपूर्ण रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!