सर्व शिक्षा अभियान की दूसरे फेज की ,स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली गई।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महराजगंज।
बृजमनगंज ब्लाक संसाधन केंद्र में जुलाई के प्रथम दिन यानि आज बुधवार को सर्व शिक्षा अभियान के दूसरे चरण रैली निकाली गई। इस रैली का मुख्य उद्देश्य यह है कि 2026-27 के दूसरे पार्ट में कोई भी बच्चा विद्यालय जाने से छूट न जाए।
सर्व शिक्षा अभियान का प्रथम चरण अप्रैल में था और यह दूसरा चरण 1 जुलाई 2026 से 15 जुलाई 2026 तक प्रत्येक विद्यालय में आयोजित किया जाना है। रैली के माध्यम से सभी अभिभावकों और समुदाय से बच्चों को स्कूल भेजने का आह्वान किया गया।इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल और ब्लॉक प्रमुख उदय राज यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ खंड विकास अधिकारी कृष्णकांत शुक्ला, खंड शिक्षा अधिकारी अगनित कुमार, विनय कुमार पाठक, एआरपी पंकज कुमार गुप्ता और लोरिक यादव भी मौजूद थे।रैली में उच्च प्राथमिक विद्यालय बृजमनगंज, प्राथमिक विद्यालय रत्तूपुर, प्राथमिक विद्यालय लेहड़ा सेकंड, में प्राथमिक विद्यालय मिश्रौलिया, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज बृजमनगंज रामबक्स शान्ति देवी जूनियर हाई स्कूल और ऑलमाइटी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस कार्यक्रम में शिक्षक नागेंद्र कुमार चौरसिया, कमलेश कुमार सिंह, संजीत पटेल, उदय राज कनौजिया , रामकमल मौर्य, आकाश यादव , शैलेश कुमार, सहित अनेकों लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।



