LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़

लार व भाटपार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पशु तस्कर को गोली मार किया गया गिरफ्तार

स्वाभिमान जागरण देवरिया

 

थाना लार की पुलिस को चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध पिकप वाहन दिखाई दिया जिसे रोकने का प्रयास किया गया तो वह चनुकी पुल की तरफ भागने लगा । पुलिस टीम द्वारा कंट्रोल रूम को सूचना दी गई, थाना भाटपार की पुलिस जो फुलवरिया चौराहे पर चेकिंग कर रही थी, तत्काल चनुकी पुल की तरफ रवाना हुई और पिकप वाहन को रोकने का प्रयास किया गया तो पिकप वाहन चनुकी मोड़ की तरफ भागने लगा तथा बैरियर को तोड़कर पेड़ से टकरा गया तथा उसमें सवार चारों व्यक्ति भागने लगे । पुलिस से घिरा देख उसमे से 01 व्यक्ति द्वारा पुलिस पार्टी पर फायर किया गया । जबाबी फायरिंग में 01 व्यक्ति के पैर में गोली लगी है, जिसे उपचार हेतु पीएचसी भाटपार रानी रवाना किया गया । मौके से 03 अन्य व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 01 अदद नाजायज तमन्चा, 02 खोखा कारतूस व एक पिकप वाहन जिसमें 08 गोवंशीय पशु बरामद किये गए हैं । पूछताछ में घायल व्यक्ति ने अपना नाम मोहम्मद मुन्ना निवासी सिवान तथा अन्य व्यक्तियों के नाम चंदन चौरसिया निवासी थाना मईल तथा मोहम्मद फैजल तथा अनवर अंसारी निवासीगण थानाक्षेत्र लार जनपद देवरिया बताया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है

जल्द होगा एक बड़े पशु तस्कर गिरोह का खुलासा

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!