LIVE TVउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़

कुंडौली फीडर की बदहाल विद्युत व्यवस्था से ग्रामीण बेहाल, 2-3 घंटे ही मिल रही बिजली, लो वोल्टेज से उपकरण भी ठप

कुंडौली फीडर की बदहाल विद्युत व्यवस्था से ग्रामीण बेहाल, 2-3 घंटे ही मिल रही बिजली, लो वोल्टेज से उपकरण भी ठप

सलेमपुर (देवरिया)। भीषण उमस भरी गर्मी में क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। कुंडौली फीडर से जुड़े दर्जनों गांवों में बेतहाशा कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से लोग परेशान हैं। जर्जर तार और उपकरणों के कारण सरकार की 24 घंटे बिजली देने की मंशा पर पानी फिर रहा है।

एक महीने से अंधेरे में धरमेर महलिया

क्षेत्र के धरमेर महलिया गांव में पिछले एक महीने से विद्युत आपूर्ति ठीक से नहीं हो पा रही है। आये दिन जर्जर तारों के टूटने और जम्पर उड़ने से बिजली बाधित हो जा रही है। भीषण गर्मी में ग्रामीणों को मुश्किल से 2 से 3 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। बिजली न मिलने से बुजुर्ग और बीमार लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

गांव के पूर्वी उत्तरी मुहल्ले में तो कई वर्षों से लगातार लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी विभाग ने समस्या का समाधान नहीं किया। लो वोल्टेज के कारण पंखा, कूलर तो दूर मोबाइल तक चार्ज नहीं हो पाता।

सिर्फ धरमेर महलिया ही नहीं, नरियांव, गोड़वली, पिपरा दवन,देवकली, जिरासो, भागलपुर सहित कुंडौली फीडर से संचालित अन्य गांवों में भी लोग कटौती और लो वोल्टेज से जूझ रहे हैं। रातभर बिजली के इंतजार में ग्रामीण जागने को मजबूर हैं।

एसडीओ बोले – जल्द होगा समाधान

इस बाबत कुंडौली फीडर के एसडीओ मनीष यादव ने बताया कि जर्जर तारों और लो वोल्टेज की समस्या को देखते हुए विभाग काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि समस्या का समाधान जल्द करा दिया जाएगा।

फिलहाल ग्रामीणों ने मांग की है कि गर्मी को देखते हुए फीडर की मरम्मत कराकर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!