न्यू दिल्लीब्रेकिंग न्यूज़

कॉकरोच’ को आया सरकार का बुलावा, जेपी नड्डा से मिलने निकले CJP प्रवक्ता

दिल्ली  नीट परीक्षा धांधली और पेपर लीक विवाद को लेकर चल रहा छात्र आंदोलन आज एक बेहद बड़े और निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। एक तरफ जहां दिल्ली की सड़कों पर हजारों युवाओं का हुजूम ‘चलो संसद’ मार्च के लिए उतरा हुआ है, वहीं दूसरी तरफ सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलनकारियों के बीच बातचीत का रास्ता पहली बार खुलता नजर आ रहा है।

28 जून से जंतर-मंतर पर जारी इस आंदोलन के 21वें दिन पहली बार केंद्र सरकार की ओर से बातचीत का बुलावा आया है। ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका ने ट्वीट कर पुष्टि की है कि वे सरकार के न्योते पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा के पूर्व अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने जा रहे हैं।

CJP प्रवक्ता सौरव दास ने कहा, “आशुतोष रांका और मैं, कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से जेपी नड्डा जी से मिलने जा रहे हैं। सरकार ने आज सुबह बातचीत के लिए हमसे संपर्क किया था। हमारी मांगें बिल्कुल स्पष्ट हैं। जंतर-मंतर पर युवा भारी संख्या में जुटे हैं। हम यह लड़ाई जरूर जीतेंगे!”

इससे पहले शुरुआती बातचीत में दिल्ली पुलिस के डीसीपी सचिन शर्मा सरकार की तरफ से मध्यस्थता कर रहे थे। सूत्रों के अनुसार, पहले CJP प्रतिनिधियों को जिला मजिस्ट्रेट (DM), सचिव स्तर के अधिकारी और फिर राज्य मंत्री (MoS) से बातचीत का प्रस्ताव दिया गया था, जिसे आंदोलनकारियों ने ठुकरा दिया। CJP की मांग थी कि बातचीत सीधे प्रधानमंत्री या किसी कैबिनेट मंत्री के स्तर पर हो, जिसके बाद अब जेपी नड्डा से मुलाकात तय हुई है।

हालांकि, सरकार या बीजेपी की तरफ से इस मुलाकात को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि या बयान सामने नहीं आया है।

जंतर-मंतर पर भारी ड्रामाः पुलिस-प्रदर्शनकारियों में झड़प और लाठीचार्ज

एक तरफ जहां बातचीत की टेबल सज रही है, वहीं दूसरी तरफ दिल्ली की सड़कों पर हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। संसद के मानसून सत्र के पहले दिन हजारों की संख्या में छात्रों और कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स तोड़कर संसद भवन की तरफ बढ़ने की कोशिश की।

प्रत्यक्षदर्शियों और खबरों के मुताबिक, जब सैकड़ों छात्र मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन से जंतर-मंतर की तरफ बढ़ रहे थे, तो पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए बल प्रयोग (लाठीचार्ज) किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!