देशी तमंचों,पीली धातु व 20420रूपयों समेत 3 चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
अभियुक्त गोभी के ऊपर विभिन्न थानों में 18 व दिनेश पुत्र विसारथ के ऊपर एक दर्जन व सुरजीत के ऊपर दो मुकदमे पुरन्दरपुर थाना में पंजीकृत हैं।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता पुरन्दरपुर, महराजगंज।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिये चलाये
जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ महराजगंज के कुशल मार्गदर्शन में व क्षेत्राधिकारी दीप शिखा वर्मा फरेन्दा के प्रवेक्षण में थाना अध्यक्ष गौरव राय कन्नौजिया के निर्देशन में पुरन्दरपुर ने पुलिस टीम सब इंस्पेक्टर अभय सिंह,सब इंस्पेक्टर अजय कुमार,सब इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह,सब इंस्पेक्टर जनार्दन चौधरी, कांस्टेबल अंजेश चौधरी, कांस्टेबल आदित्य यादव,कांस्टेबल संजय कुमार , कांस्टेबल सतीश कुमार, कांस्टेबलपवन कुमार यादव के द्वारा मु0अ0सं0 176/026धारा 305/331(3),317(2) बीएन एस व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना पुरन्दरपुर से सम्बंधित वांछित आरोपी गोविंद उर्फ गोभी पुत्र राम अवतार निवासी ग्राम करमहवा बुजुर्ग थाना पुरन्दरपुर महराजगंज, दिनेश पुत्र विस्तारिथ निवासी ग्राम बड़हरा थाना कोतवाली महराजगंज व सुरजीत यादव पुत्र रसियावन यादव निवासी ग्राम करमहवा बुजुर्ग थाना पुरन्दरपुर जनपद महराजगंज
को दिनांक 24/07/026 को समय करीब 2:40 बजे मुखबिर की सूचना पर सेमरहनी जंगल के पास से गिरफ्तार किया गया, चोरों के पास से पीली धातु,देशी तमंचे, मोटरसाइकिल ,एल ई डी टी वी व 20420 रुपया नियमानुसार गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही कर न्यायालय भेजा गया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष गौरव राय कन्नौजिया ने कहा कि आरोपीयों को पुलिस टीम के द्वारा नियमानुसार गिरफ्तार किया गया आवश्यक कार्यवाई करते हुए न्यायालय भेजा गया।



