लार पुलिस ने पासपोर्ट फर्जीवाड़ा के वांछित को दबोचा

लार पुलिस ने पासपोर्ट फर्जीवाड़ा के वांछित को दबोचा, बीएनएस की 4 धाराएं भी बढ़ीं
स्वाभिमान जागरण, देवरिया
देवरिया। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना लार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पासपोर्ट अधिनियम व धोखाधड़ी के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षकदेवरिया अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील सिंह के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सलेमपुर गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
थाना लार पर मु0अ0सं0-37/2026 धारा 12(1)बी पासपोर्ट एक्ट का अभियोग पंजीकृत था। विवेचना के दौरान संकलित साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की। ये धाराएं धोखाधड़ी, जालसाजी व फर्जी दस्तावेज से संबंधित हैं।
मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 25.07.2026 को थाना लार पुलिस टीम ने सुतावर मोड़ के पास से मुकदमे में नामजद वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
इस मामले में अभियुक्त
मोहम्मद महमूदुल अंसारी पुत्र शरीफ अंसारी, निवासी कोइरी टोला कस्बा लार, थाना लार, जनपद देवरिया, उम्र 44 वर्षको गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
गिरफ्तार करने वाली टीम में
उ0नि0 परवेज आलम,
रि0का0 सौरभ पाण्डेय, थाना लार शामिल रहे।
इस सम्बन्ध में लार के प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि जनपद में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अपराध करने वालों के विरुद्ध अभियान और तेज किया जाएगा। ऐसे लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।



