थाना ए0एच0टी0 पुलिस द्वारा पॉक्सो एक्ट में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

स्वाभिमान जागरण देवरिया
देवरिया। पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनन्द कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन में थाना ए0एच0टी0 पुलिस देवरिया द्वारा थाना लार पर पंजीकृत मु0अ0सं0 84/25 धारा 137(2),87,65(1) BNS व ¾(2) पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित 01 अभियुक्त नन्दू उर्फ गोलू पुत्र स्व0 हरेराम प्रसाद निवासी खरदहा घनश्याम थाना लार जनपद देवरिया उम्र करीब 23 वर्ष को दिनांक 24.07.2026 को समय 17.00 बजे मुखबिर की सूचना पर राघव नगर मोड़ मन्दिर के पास से गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है ।
ज्ञातव्य है कि उक्त अभियोग से सम्बन्धित पीड़िता को थाना ए0एच0टी0 पुलिस देवरिया द्वारा सकुशल बरामद किया जा चुका है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
नन्दू उर्फ गोलू पुत्र स्व0 हरेराम प्रसाद निवासी खरदहा घनश्याम थाना लार जनपद देवरिया उत्तर प्रदेश उम्र 23 वर्ष ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से
.उ0नि0 सदन यादव थाना-ए0एच0टी0 जनपद देवरिया
.का0 राहुल कुमार थाना-ए0एच0टी0 जनपद देवरिया
.म0का0 शमसुन अंसारी थाना-ए0एच0टी0 जनपद देवरिया शामिल रहे।



