LIVE TVउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

30 जुलाई को विकास भवन में लगेगा मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल पात्रता परीक्षण शिविर

30 जुलाई को विकास भवन में लगेगा मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल पात्रता परीक्षण शिविर

देवरिया, 25 जुलाई। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रियंका चौधरी ने जनपद के दिव्यांगजनों को अवगत कराया है कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग एवं एलिम्को, कानपुर के संयुक्त तत्वावधान में एडीप योजना के अंतर्गत मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल के लिए पात्र दिव्यांगजनों के चिन्हांकन एवं परीक्षण हेतु 30 जुलाई 2026 को विकास भवन परिसर, देवरिया में विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा।
शिविर में वही दिव्यांगजन पात्र होंगे जिनकी दिव्यांगता 80 प्रतिशत या उससे अधिक हो तथा जिन्होंने विगत पांच वर्षों में कोई भी उपकरण प्राप्त न किया हो। पात्र लाभार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर परीक्षण कराने की अपील की गई है।
उन्होंने यह भी अवगत कराया है कि शिविर में आने वाले दिव्यांगजन अपने साथ आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, यूडीआईडी कार्ड तथा दिव्यांगता प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से लेकर आएं, ताकि परीक्षण एवं पात्रता निर्धारण की प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!