LIVE TVउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 60 लीटर डीजल व बाइक बरामद

स्वाभिमान जागरण, देवरिया

देवरिया – जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गौरीबाजार पुलिस ने टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का 60 लीटर डीजल और घटना में प्रयुक्त एक होंडा शाइन मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनन्द कुमार पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर सत्येन्द्र राय के पर्यवेक्षण में थाना गौरीबाजार पुलिस ने 26/27 जुलाई 2026 की रात मुखबिर की सूचना पर भगुआ शिव मंदिर के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान रविन्द्र पासवान (25 वर्ष) पुत्र स्व. तहसीलदार पासवान तथा राजेश यादव (50 वर्ष) पुत्र स्व. शिवनाथ यादव, दोनों निवासी वार्ड नंबर-9, बैतालपुर, थाना गौरीबाजार, जनपद देवरिया के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक ड्रम में रखा 60 लीटर चोरी का डीजल तथा होंडा शाइन मोटरसाइकिल (नंबर MP28MG2179) बरामद की। इस संबंध में थाना गौरीबाजार में मु0अ0सं0 317/2026 के तहत धारा 303(2) एवं 317(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय, उपनिरीक्षक आशीष कुमार तिवारी, कांस्टेबल राजेन्द्र प्रसाद तथा सुखबीर कुमार शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!