LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

यातायात पुलिस देवरिया द्वारा दुर्घनाओं की रोकथाम हेतु चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों की चेकिंग की गयी व नियमों का पालन न करने वालों का एमवी एक्ट में चालान किया गया।

स्वाभिमान जागरण देवरिया।।

देवरिया । पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में आज दिनांक 30.07.2026 को यातायात प्रभारी देवरिया श्री गुलाब सिंह मय यातायात पुलिस देवरिया द्वारा दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु शहर क्षेत्र में अभियान चलाकर भटवलिया,बस स्टैंड, कोऑपरेटिव चौराहा एवं मालवीय रोड पर सड़क पर गाड़ी खड़ा कर सवारी भरने वाले बस,आटो एवं ई रिक्शा वाहनों तथा जिला पंचायत कट पर अभियान चलाकर बिना हेलमेट एवं तीन सवारी बाइक से चलने वालो तथा बिना ड्राईविंग लाइसेंस एवं बिना फिटनेस के चलने वाले आटो एवं ई रिक्शा वाहनों के विरुद्ध एमवी एक्ट में चालान एवं सीज की कार्यवाही की गयी। साथ ही देवरिया से पलिया (लखीमपुर खीरी ) एवं देवरिया से दिल्ली चलने वाले बसों का भी एम वी एक्ट में चालान एवं सीज़ की कार्यवाही की गयी।

इस प्रकार अभियान के दौरान यातायात पुलिस देवरिया द्वारा कुल 62 वाहनों का ई-चालान किया गया तथा 02 वाहन को सीज किया गया।

इस प्रकार की कार्रवाई के माध्यम सेः-
1.यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाता है।
2.दुर्घटनाओं की रोकथाम में मदद मिलती है।
3.वाहन चालकों को यह संदेश दिया जाता है कि यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!