सर्पदंश से महिला की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

खखरेरू/फतेहपुर थाना क्षेत्र के कठरिया गांव में शुक्रवार देर शाम कमरे से खाना बनाने का सामान निकालते समय एक महिला को सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे निजी वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदो ले गए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल फतेहपुर रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में महिला का इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार कौशांबी जनपद के तिलहापुरवा गांव निवासी सरिता देवी (47) अपने बीमार पिता को देखने कठरिया गांव आई थीं। शनिवार शाम खाना बनाने के लिए कमरे से सामान निकालने गईं, तभी वहां मौजूद सांप ने उन्हें डस लिया। महिला ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद परिजन आनन-फानन में उन्हें पीएचसी हरदो लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया, जहां उपचार जारी है।

