LIVE TVउत्तर प्रदेशदेवरियादेशराजनीतिराज्यलेख

कंटेंट क्रिएशन को उद्यम के रूप में आगे बढ़ाएं : शशांक मणि

 

– नैनो क्रिएटर मीट में युवाओं ने साझा किए अनुभव, सोशल मीडिया से कमाई और कंटेंट की बारीकियां जानीं

 

देवरिया। बरपार स्थित जागृति उद्यम केंद्र के बरगद सभागार में रविवार को नैनो क्रिएटर मीट का आयोजन किया गया। इसमें कंटेंट क्रिएटर और इंफ्लुएंसरों ने एक-दूसरे से अनुभव साझा किए। सकारात्मक, मनोरंजक और ज्ञानवर्धक कंटेंट के जरिये इस क्षेत्र में कमाई और नए अवसरों पर भी चर्चा हुई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जागृति संस्थापक व सदर सांसद शशांक मणि ने कहा कि कंटेंट क्रिएशन आज पैसे कमाने का जरिया बन चुका है। इस क्षेत्र में काम कर रहे युवा एक प्रकार से नौकरशाही के विपरीत धारा बना रहे हैं। युवाओं को टीम बनाकर अपने हुनर को उद्यम के रूप में आगे बढ़ाना चाहिए।
जेईसीपी के असिस्टेंट प्रोग्राम मैनेजर अनुराग तिवारी ने कहा कि जागृति पूर्वांचल में क्रिएटर इकोनामी को बढ़ावा देने के लिए कंटेंट क्रिएटर और इंफ्लुएंसरों को विभिन्न प्रकार का सहयोग दे रही है। कंटेंट क्रिएटर गौतम कुशवाहा ने सोशल मीडिया की बारीकियां साझा करते हुए फॉलोअर बढ़ाने, लोगों की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करने और सोशल मीडिया पर बेहतर पहुंच बनाने के तरीकों की जानकारी दी।
इस दौरान देवरिया डांस क्लासेज की छात्राओं ने भजन पर नृत्य प्रस्तुत किया। कई इंफ्लुएंसरों ने भी अपने अंदाज में प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में आकाश प्रैंक, अमन कुशवाहा, दीपक मिश्रा, डब्लू मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!