हरनामपुर चौराहे पर बजरंग बहादुर सिंह ने किया पक्की यज्ञशाला का भूमि पूजन व शिलान्यास।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता धानी बंग्ला, महराजगंज।
आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर 10, हरनामपुर चौराहा स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पर रविवार को धार्मिक अनुष्ठान का भव्य आयोजन हुआ। मंदिर परिसर में पक्के यज्ञशाला के निर्माण के लिए भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।यज्ञशाला का भूमि पूजन एवं शिलान्यास भाजपा के पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया। उन्होंने अपने मित्रों के साथ पूजन-अर्चन कर यज्ञशाला की नींव रखी।इस पुनीत कार्य के आयोजनकर्ता शीतलाल गुप्ता और उनकी धर्मपत्नी ने भी सपत्नीक पूजन में भाग लिया और यज्ञशाला निर्माण का संकल्प लिया।
इस पावन अवसर पर आदर्श नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख उदय राज , हरिश्चंद्र सोनकर चंदू सिंह ,सिद्धेश्वर चौरसिया, प्रहलाद यादव, जीतेन्द्र शर्मा, जगदीश, राजेश्वर गुप्ता, मनोज यादव, श्री चंद, राम मिलन पटवा, जेपी गौड़, झीनक विश्वकर्मा, मनोज जायसवाल, धर्मेन्द्र चौरसिया पूर्व प्रधान अमित पासवान, सहित भारी संख्या में भक्तगण एवं महिलाएं मौजूद रहीं।
आयोजकों ने बताया कि पक्की यज्ञशाला के बन जाने से मंदिर पर होने वाले धार्मिक अनुष्ठान, सुंदरकांड, हवन-पूजन और भागवत कथा जैसे कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी और बरसात में भी धार्मिक कार्य निर्विघ्न रूप से संपन्न हो सकेंगे। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।



