युवा नेता ने प्रेमी युगल को मिलाया बंधे विवाह बंधन में।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता धानी बंग्ला महराजगंज।
विगत तीन वर्षों से चल रहे प्रेम प्रसंग को गुरुवार को सामाजिक सहमति के साथ नया मुकाम मिल गया। नगर पंचायत बृजमनगंज निवासी शिल्पा एवं ग्रामसभा पृथ्वीपालगढ़ निवासी अभिराज, पुत्र शमशेर चक्रवर्ती, विवाह बंधन में बंध गए।
बताया गया कि दोनों के बीच पिछले तीन वर्षों से प्रेम संबंध था, लेकिन पारिवारिक मतभेद के कारण विवाह संभव नहीं हो पा रहा था। इस बीच युवा नेता एवं समाजसेवी शशिकांत जायसवाल ने पहल करते हुए दोनों परिवारों के बीच संवाद स्थापित कराया और आपसी मतभेद दूर कराए। उनकी पहल से दोनों पक्ष विवाह के लिए सहमत हुए।
इसके बाद नगर पंचायत स्थिति शिवाला पोखरा परिसर में सामाजिक रीति-रिवाज एवं परिवारजनों की मौजूदगी में दोनों का विवाह संपन्न कराया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने नवदंपति को सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।
समाजसेवी शशिकांत जायसवाल ने कहा कि आपसी सहमति, परिवारों की रजामंदी और सामाजिक मर्यादा के साथ होने वाला विवाह समाज में सकारात्मक संदेश देता है। उन्होंने नवविवाहित दंपति के सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



