उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

असली खम्भों की जगह बिजली विभाग को बांस के खंभों का सहारा,दुर्घटना को खुली दावत।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महराजगंज।

बृजमनगंज विद्युत उपकेंद्र के ग्राम पंचायत सौरहा के टोला पिपरी समेत अन्य स्थानों पर एलटी लाइन बांस के सहारे चल रही है। कई जगह बिजली के तार नीचे तक झुके हैं और खेतों के ऊपर से गुजर रहे हैं। लंबे समय से बनी इस खतरनाक स्थिति के बावजूद विभागीय जिम्मेदारों की ओर से लाइन को सुरक्षित कराने के लिए ठोस कदम नहीं उठाया गया।

साफ देखा जा सकता है कि विद्युत तारों को संभालने के लिए मजबूत पोल की जगह बांस का सहारा लिया गया है। पिपरी के ग्रामीणों का कहना है कि बारिश और तेज हवा के दौरान स्थिति और खतरनाक हो जाती है। तार टूटकर खेतों में गिरने या किसी व्यक्ति के संपर्क में आने से गंभीर हादसा हो सकता है। इसके बावजूद विभाग की ओर से स्थायी समाधान नहीं किया गया। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर पोल लगवाने और एलटी लाइन को सुरक्षित कराने की मांग की है।

इस मामले में उपखंड अधिकारी विद्युत फरेंदा आशुतोष अग्रहरि ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं था। यदि मौके पर बांस के सहारे विद्युत आपूर्ति की जा रही है तो इसकी जांच कराकर जल्द आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। और सुरक्षित विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!