उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

बृजमनगंज पुलिस की सक्रियता से गायब बच्चा 3 घंटे में अपनी मां से मिला।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता धानी बंग्ला महराजगंज।

बृजमनगंज थाना पुलिस ने 8 वर्षीय बालक दुर्गेश को तीन घंटे के भीतर सकुशल बरामद किया। यह बालक ग्राम पृथ्वीपालगढ़ (टोला गोपालजोत) निवासी आरती देवी का पुत्र है, जो घर से नाराज होकर बिना बताए चला गया था।

 

18 अगस्त 2026 की रात लगभग 11:30 बजे आरती देवी ने थाने में सूचना दी कि उनका पुत्र दुर्गेश घर से गायब है। पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर, थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम गठित की।गठित टीम ने रात 2:30 बजे बृजमनगंज रेलवे स्टेशन से बालक को सकुशल बरामद कर, परिजनों को सौंप दिया। परिजन पुलिस टीम के आभारी हैं। टीम में उप-निरीक्षक राजन पासवान दीपक सिंह, हेड कांस्टेबल वेदप्रकाश यादव, कांस्टेबल संदीप गौतम, हृदयराम, अनूप यादव, और आकिब अहमद शामिल थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!