LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य
थाना बनकटा पुलिस द्वारा 03 राशि गोवंश के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

स्वाभिमान जागरण देवरिया
देवरिया। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना बनकटा पुलिस ने आज दिनांक 08.09.2026 को मुखबिर की सूचना पर रामपुर बुजुर्ग स्थित केया रेस्टोरेंट के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्त शाहबदीन नट पुत्र छोटक उम्र 65 वर्ष निवासी सोहनपुर, थाना बनकटा के कब्जे से 03 राशि गोवंशीय पशु बरामद हुए हैं। इस संबंध में थाना बनकटा पर मु0अ0सं0 211/2026 धारा 3/5A/8 गोवध अधिनियम एवं 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।



