LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

हत्या के प्रयास के मामले में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार

स्वाभिमान जागरण देवरिया।

देवरिया। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर द्वारा जनपद में अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सलेमपुर गौरव सिंह के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह के देख रेख में लार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

थाना लार पर पंजीकृत मु0अ0सं0 13/2026 धारा 115(2), 352, 351(2), 109, 332(सी) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त सत्य प्रकाश सिंह पुत्र शम्भू नाथ सिंह निवासी कौसड़ थाना लार जनपद देवरिया उम्र करीब 30 वर्ष को आज दिनांक 08.09.2026 को मुखबिर की सूचना पर सरैया कौसड़ जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –
सत्य प्रकाश सिंह पुत्र शम्भू नाथ सिंह निवासी कौसड़ थाना लार जनपद देवरिया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –
1. उ0नि0 सत्यदेव थाना लार
2. का0 अमरजीत यादव थाना लार
3. का0 दीपक यादव थाना लार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!