दुष्कर्म के मामले में वांछित 02 अभियुक्त गिरफ्तार, थाना खामपार

दिनांक 08.09.2026, स्वाभिमान जागरण देवरिया।
देवरिया। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर द्वारा अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी मनोज कुमार के पर्यवेक्षण में थाना खामपार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
थाना खामपार पर पंजीकृत मु0अ0सं0 208/2026 धारा 70(2), 352, 351(3) बीएनएस व 5(g)/6 पाक्सो एक्ट से संबंधित वांछित 02 अभियुक्तों मोहित कुमार यादव उर्फ घेवर उम्र 19 वर्ष व बसन्त चौहान उम्र 29 वर्ष निवासी थानाक्षेत्र खामपार जनपद देवरिया को बीती रात्रि मुखबिर की सूचना पर नवादा मोड़ से गिरफ्तार किया गया।
दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण –
1. मोहित कुमार यादव उर्फ घेवर निवासी थानाक्षेत्र खामपार, जनपद देवरिया
2. बसन्त चौहान निवासी थानाक्षेत्र खामपार, जनपद देवरिया
गिरफ्तार करने वाली टीम –
1. थानाध्यक्ष बलराम सिंह
2. का0 सुमित यादव
3. का0 रवि यादव
4. का0 रामानन्द यादव



