कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

स्वाभिमान जागरण देवरिया।
देवरिया। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर द्वारा अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनन्द कुमार पाण्डेय के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की है।
थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 532/2026 धारा 115(2), 352, 351(2), 109 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त शाहिल पासवान पुत्र राजकुमार पासवान निवासी चकियवां थाना कोतवाली जनपद देवरिया उम्र करीब 20 वर्ष को बीती रात्रि मुखबिर की सूचना पर मालगोदाम रोड से गिरफ्तार किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण – दिनांक 10.08.2026 को शाम करीब 7 बजे अखिलेश निवासी चकियवां वार्ड नं0 11 बाजार से अपने घर जा रहे थे, तभी आपसी विवाद को लेकर राजकुमार और साहिल ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि साहिल ने फावड़ा से उनके सिर पर वार कर दिया तथा राजकुमार ने रॉड से मारपीट की। इस संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्र पर थाना कोतवाली पर मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली टीम –
1. प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय
2. उ0नि0 अवनीश कुमार सिंह
3. का0 कौशल यादव
4. का0 राजू चौहान



