LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्यशिक्षा

“नशे में ड्राइविंग छोड़ें, सुरक्षित सफर से नाता जोड़ें।”

स्वाभिमान जागरण देवरिया।

दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु यातायात पुलिस का विशेष अभियान, शराब पीकर वाहन चलाने वालों की ब्रेथ एनालाइजर से चेकिंग

देवरिया। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में यातायात पुलिस देवरिया द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाए रखने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के क्रम में शहर के प्रमुख चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों जैसे रोडवेज बस स्टाप, सुभाष चौक, भटवलिया चौराहा, रुद्रपुर मोड़ सहित अन्य स्थानों पर वाहन चालकों की सघन चेकिंग की जा रही है।

चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों की ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से जांच की जा रही है। शराब का सेवन कर वाहन चलाते पाए जाने वाले चालकों के विरुद्ध नियमानुसार चालान व वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

यातायात पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि शराब का सेवन कर वाहन न चलाएं तथा यातायात नियमों का पालन करें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!