LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

देवरिया में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

स्वाभिमान जागरण, देवरिया।

दीपावली से पूर्व पुलिस-प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार दिनांक 22.09.2024 को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट देवरिया व क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी द्वारा थाना महुआडीह प्रभारी अमित कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर कसया-गोरखपुर रोड पर स्थित टोल प्लाजा के पास एक मकान में छापा मारा गया।

छापेमारी के दौरान मौके से करीब 2 कुंतल निर्मित व अर्धनिर्मित पटाखे, लगभग 3 किलो बारूद, बत्ती, 2 बोरा कागज तथा पटाखा बनाने में प्रयुक्त अन्य सामग्री बरामद हुई।

मौके से दो अभियुक्त हसनैन खान व अरमान खान निवासी नौतन हथियागढ़, थाना रामपुर कारखाना को हिरासत में लिया गया है। पुलिस द्वारा पूछताछ करते हुए विस्फोटक अधिनियम व संबंधित धाराओं में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!