आग से जली गेहूं की फसल, सरकार से उचित मुआवजा की मांग

स्वाभिमान जागरण संवाददाता आनंद नगर महराजगंज
बीते दिनों फरेंदा तहसील क्षेत्र के वृजमनगंज के इलाके में आगजनी से किसानों की हजारों एकड़ खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई है जिससे उन किसानों के घरों में खानें के लाले पड़ गए हैं। पीड़ित किसानों का दुःख दर्द समझना कोई जिम्मेदार नेता मुनासिब नहीं समझें और न ही उन किसानों को किसी प्रकार का आश्वासन मिला है। वही सैकड़ों किसान काफी आक्रोशित हैं। फरेंन्दा के निवासी कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश महासचिव त्रिभुवन नारायण मिश्र द्वारा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को एक पत्र भेज कर किसानों के आग से हुए क्षतिग्रस्त फसल को लेकर प्रति एकड़ 20,000 रुपए देने की मांग की है। कांग्रेसी नेता त्रिभुवन नारायण मिश्र ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि अपना खून पसीना बहाकर किसान रवि की फसल की बुवाई करते हैं। अंतिम समय में आगजनी होने पर बहुतायत किसानों की फसल आग की चपेट में आकर राख हो गई है। जिससे किसान आहत और मर्माहत है।आगजनी की घटनाओं से बहुतायत किसानों के सामने भूखमरी की स्थिति पैदा हो गई है। जिससे पूरे क्षेत्र में त्राहि-त्राहि मची हुई है।उन्होंने कहा कि जहां पूरे प्रदेश में गेहूं की फसल आग की चपेट में आया गयी है। उन्होंने बताया है कि फरेंदा के ग्राम सभा सोनचिरैया, बेलौही, लालपुर, बृजमनगंज, शाहाबाद, इलाहाबास सहित कई ग्राम सभा में भयंकर आगजनी हुई है जिससे किसानों की हजारों एकड़ फसल जलकर गई है। किसानों के गाढ़ी कमाई गेहूं की फसल जलने से बर्बाद हो गए हैं आज आलम यह हो गया है कि खाने के लाले पड़े हुए हैं। उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर प्रति एकड़ 20,000 रुपए मुआवजे की मांग किया है।



