पिंडी में तहसीलदार के सामने आत्मदाह का प्रयास
आधा दर्जन लोग भेजे गए जेल

तहसीलदार के सामने विवाद में आत्मदाह का प्रयास, छह गिरफ्तार
पुलिस ने शांतिभंग में किया चालान
एसडीएम कोर्ट ने 14 दिन के लिए भेजा जेल
योगेंद्र पति त्रिपाठी की तहरीर पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज
स्वाभिमान जागरण संवाददाता
देवरिया। लार थाना क्षेत्र के पिंडी में जमीन पैमाईश के दौरान एक पक्ष द्वारा आत्मदाह का प्रयास किया गया। दो पक्षों मारपीट हुई। योगेन्द्र पति त्रिपाठी पुत्र स्व० चन्द्रचूड़ पति त्रिपाठी ग्रा० पिण्डी की तहरीर पर लूट और मारपीट का केस दर्ज हुआ। छ लोगों को पुलिस ने शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया। दूसरे दिन सभी को एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया जहां से रुपेश वर्मा पुत्र श्री कृष्णानन्द, परमानन्द वर्मा पुत्र स्व0 राधेश्याम वर्मा , चन्द्रदीप वर्मा स्व0 राधेश्याम वर्मा , बबलू वर्मा स्व0 राधेश्याम वर्मा, श्रीमती शीला देवी पत्नी बबलू शर्मा और श्रीमती रेनू वर्मा उम्र लगभग पत्नी चन्द्रदीप वर्मा निवासीगण पिंडी थाना लार जनपद देवरिया को शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत धारा 170,126,135 बीएनएसएस के अन्तर्गत जेल भेज दिया।
उधर योगेंद्र पति ने तहरीर दिया कि धारा 24 पत्थल नसी के आदेश के क्रम में तहसीलदार सलेमपुर, लेखपाल एवं कानूनगो व पुलिस बल की उपस्थिति में अराजी सं0 258 एवं 264 की नापी हो रही थी नापी सकुशल सम्पन्न हो चुका था। पत्थल गाड़ा जा रहा था कि इतने में ओप्रकाश वर्मा पुत्र विन्ध्यांचल, बबलू पुत्र राधेश्याम, परमानन्द पुत्र राधेश्याम, बिट्टू पुत्र छोटेलाल, रूपेश पुत्र गुड्डू, छोटेलाल पुत्र ओमप्रकाश, रैनक पुत्र परमानन्द, तथा सृष्टि वर्मा पुत्र बबलू, सुभावती पुत्री कृष्णानन्द, प्रभावती पत्नी कृष्णानन्द, सोनाली पुत्री दयानन्द, प्रिया पुत्र बबलू, शिला देवी पत्नी बबलू, रजक वर्मा पुत्री परमानन्द, रेनू पुत्र चन्द्रदीप ने हाथ मे लाठी, डंडा लिये गाली गुप्ता देते हुए मुझे व मेरे भाई गोविन्दपति एवं घनश्यामपति को जान से मारने की नियत से हमला कर दिये तथा मारने पिटने लगे।
हम लोगो के सर पर तथा पीठ पर तथा शरीर के अन्य भागों पर काफी चोट आयी है। किसी तरह हम लोगो ने अपना जान बचाया। उपरोक्त सभी मुल्जिमान जान से मारने की धमकी और गाली गुप्ता देते हुए चले गये । जाते-जाते मेरी मोबाइल पाकेट में रखा हुए पाँच हजार रूपये तथा सोने की अंगुठी छीन लिये। पुलिस ने इस मामले में भी गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।



