महाराजगंज

व्यवसाई पर गोली चलाकर लूटने का प्रयास

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, अड्डा बाजार, महराजगंज  निचलौल थाना अंतर्गत बरोहिया ढाला और पचमा गांव के बीच से होकर गुजरी देवरिया शाखा नहर पुल के पास शनिवार रात करीब 8:30 बजे बाइक सवार बदमाशों ने एक किराना कारोबारी पर गोली चलाकर लूट करने का प्रयास किया। बदमाशों के हमले से बचते हुए किराना कारोबारी चीख पुकार मचाने लगा। लोगों को दौड़ते देख मौके से भागने के प्रयास में बाइक सवार बदमाश गिर गए इस दौरान ग्रामीणों ने मौके से एक बदमाश को पकड़ कर पिटाई करना शुरू कर दी। जबकि दो अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाते हुए खेत के रास्ते मौके से भागने में सफल रहे। वही घटना की सूचना पाकर निचलौल पुलिस टीम मौके पर पहुंची पुलिस टीम पकड़े गए बदमाश को कब्जे में लेकर घटनास्थल की जायजा लेने लगी‌ इस दौरान पुलिस टीम ने एक मैगजीन भी बरामद की। घटना के बाद से लोग काफी देर तक सहमे रहे जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के पचमा गांव निवासी वशिष्ठ पांडेय निचलौल सिंदुरिया मार्ग स्थित बरोहिया ढाला पर पांडेय किराना स्टोर की दुकान चलाते है। वह हर रोज की तरह शनिवार रात करीब 8:30 बजे दुकान बंद कर बाइक से वापस घर लौट रहे थे। अभी वह बरोहिया ढाला से कुछ दूर आगे पचमा गांव के बीच से होकर बहने वाली देवरिया शाखा नहर पुल के पूर्वी छोर पर पहुंचे थे। इसी बीच पहले से घात लगाए बाइक पर बैठे तीन बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर लूटने का प्रयास किया। लेकिन कारोबारी वशिष्ठ पांडेय ने सतर्कता बरतते हुए बदमाशों के हमले से बचते हुए चीखने चिल्लाने लगे अचानक चीख पुकार की आवाज सुन लोग दौड़ने लगे। वही बदमाश लोगों की भीड़ को अपनी ओर आते देख आनन फानन में भागने लगे। इसी बीच बदमाशों की बाइक अचानक गिर पड़ी। इस दौरान ग्रामीणों ने एक बदमाश को मौके से पकड़ कर पिटाई शुरू कर दी वही इस संबंध में थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया की किराना कारोबारी पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर रकम लूटने का प्रयास किया है। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि अन्य आरोपी भागने में सफल रहे। वही गिरफ्तार आरोपी का नाम सूरज यादव बताया जा रहा है। मौके से एक मैगजीन भी बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपी को कब्जे में लेकर घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सोमेन्द्र मीणा ने निचलौल थाने पहुंच कर पुरी घटना की जानकारी ली। इस दौरान एसपी पहले पीड़ित व्यवसाई से घटना की पुरी जानकारी ली इसके बाद गिरफ्तार आरोपी से भी पुछताछ की। इसके बाद देर रात तक एसपी निचलौल थाने में डटे रहें एसपी ने पुलिस टीम को एक्टिव कर सभी आरोपियों के गिरफ्तारी का सख्त निर्देश दिया

Dainik Swabhiman Jagran

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!