महाराजगंज

बेतहाशा विद्युत कटौती से परेशान विद्युत उपभोक्ता 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता अड्डा बाजार, महराजगंज   चौक विद्युत उपकेंद्र से संचालित होने वाले गांवों में विजली आपूर्ति की दशा अत्यंत ही दयनीय है ।कर्मचारियों की मनमानी रवैये के कारण 24 घंटे में अनेकों बार विद्युत विच्छेदन कर दिया जा रहा है ।बेतहाशा गर्मी में आपूर्ति न मिलने पर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है ।चैनपुर निवासी विनोद वर्मा, संदीप राव,उमेश, तबराक अली, अलीजन अली,आदि लोगो ने बताया कि जान बूझकर कर्मचारियों द्वारा हर आधे घंटे पर विद्युत सप्लाई काटी जाती हैं इस संबंध में अवर अभियंता विद्युत उपकेंद्र चौक ज्ञान प्रकाश ने बताया कि 24 घंटे में केवल दो बार विद्युत आपूर्ति सुबह पांच बजे से आठ बजे और शाम चार बजे से सात बजे तक वाधित होती है ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!