LIVE TVउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

गर्भवती माताओं के अल्ट्रा साउंड की निशुल्क व्यवस्था आकृति व नर्वदा डायग्नोस्टिक सेंटर पर

लार सरकारी अस्पताल से अधिकृत सेंटर

 

गर्भवती माताओं के लिए जांच का एक मात्र केंद्र आकृति अल्ट्रासाउंड सेंटर

स्वामिभान जागरण संवाददाता
देवरिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लार से संबंधित सभी गर्भवती माताओं के लिए स्वास्थ्य विभाग ने लार के पिपरा स्थित आकृति अल्ट्रासाउंड सेंटर और नर्वदा डायग्नोस्टिक सेंटर को ही जांच के लिए अधिकृत किया है। लार क्षेत्र में बड़ी संख्या में पैथालोजी चलते हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग को तरफ से केवल आकृति अल्ट्रा साउंड सेंटर और नर्वदा डायग्नोस्टिक सेंटर को ही अधिकृत किया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक के परामर्श के बाद आकृति अल्ट्रा साउंड सेंटर और नर्वदा डायग्नोस्टिक सेंटर पर सभी जांच निशुल्क होती है। इन दोनों सेंटर पर योग्य टीम द्वारा अल्ट्रासाउंड किया जाता है। जिसकी प्रमाणिकता की गारंटी चिकित्सक करते हैं।
इस संबंध में पूछे जाने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लार के प्रभारी डा बीवी सिंह ने कहा कि लार क्षेत्र में आकृति पैथालाजी और नर्वदा डायग्नोस्टिक सेंटर ही अधिकृत हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक माह के पहली, नौ, सोलह और चौबीस तारीख को इन सेंटरों पर गर्भवती माताओं का अल्ट्रासाउंड चिकित्सक की सलाह पर मुफ्त में किया जाता है। इन तिथियों के अतिरिक्त किसी भी दिन निशुल्क अल्ट्रासाउंड भी हो सकता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!