विवाहिता का दहेज के लिए उत्पीड़न, मारपीट कर घर से निकाला

स्वाभिमान जागरण संवाददाता
देवरिया। दहेज के लिए एक विवाहिता का उत्पीड़न करने तथा मारपीट कर घर से निकाल देने के मामले में लार पुलिस ने विवाहिता के पिता की तहरीर पर उसके पति, सास और ससुर पर केस दर्ज किया है। पुलिस को दी गई तहरीर में विनोद तिवारी पुत्र स्व श्री कृष्ण तिवारी निवासी निवासी बिरनी थाना लार,देवरिया ने आरोप लगाया है कि 20-1-2014 अपनी लडकी अर्चना तिवारी की शादी अमित तिवारी पुत्र उमाशंकर तिवारी निवासी मकान नम्बर 261 वार्ड नम्बर 6 कृष्णानगर कालोनी देवरिया खास,थाना कोतवाली देवरिया के साथ अपने सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज देकर किया। दामाद ने चश्मे की दुकान खोलने के लिए पचास हजार रुपया मांगा, हमने किसी प्रकार दिया।पुनः एक लाख रु की माग करने लगे। मेरी बेटी को एक आठ साल का बेटा भी है। उसके भी फीस आदि का पैसा मांगते हैं। ससुरालियों ने 30 जुलाई 2024 को मेरी बेटी को मारपीट कर घर से निकाल दिए हैं।
लार पुलिस ने विवाहिता के पिता की तहरीर के आधार पर ससुरालियों पर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दिया है।



